Saturday, February 19, 2011

*

 
तेरा पता मालूम नहीं है,तुम सपनो में आ जाना !
मै तुझको अब कैसे भूलूँ ,ये मुझको बतला जाना !!
ख्वाब तो ये पागल मन को भी है मंजूर मगर ,
किसके घर में पानी ढूंढूं ,किसके घर में कोरापन !
तेरे कारन खुद को ढूंढूं , ये  मेरा दीवानापन !!

Friday, February 18, 2011

*

ये  जाती  हुयी  हवा  जो  मिली
तेरे पीछे दौड़ने की सजा भी मिली !
अब न दौडूंगा तेरे  पीछे  मगर
अब तक तुझे भूलने की दवा न मिली !!  
------------------------
 

*

मेरा दर्द सुबह और शाम हुआ,ये आशिकी का कमाल है !
दो बात छूटे नसीब में जो , उस बात का मुझे मलाल है !!
क्या हाल कहूँ तुमसे जब , जिन्दगी मेरी दूर चले
मेरा घर बना अब मैकदा, और शराबी मेरा हाल है !!
---------------------------

Thursday, February 17, 2011

*

न बदल सका फिर भी ,जब मेरी चोरी पकड़ी गयी !
खाली सिकस्ते बोतलों से भरी बोरी पकड़ी गयी !!
मगर जिसकी वजह से ये हाल हुआ मेरा
न उसकी मोरी पकड़ी गयी,न वह छोरी पकड़ी गयी !! 
----------------------------

*

 जिन्दगी या अरमान, क्या लोगी ?
खाली है दुकान ,क्या लोगी ?
जिसने गवांया है तेरे लिए सब
अब उससे ही लगान क्या लोगी !!
------------------

*

छोड़ ये देवदासी ,यादों में किसी के जाना छोड़ !
खुद के रंग मंच पर,सुबह शाम चिल्लाना छोड़ !!
तू तड़पता रहे यहाँ और वह मजे में है उधर
छोड़ ये दिल्लगी, अकेले प्यार निभाना छोड़ !!
-----------------------------

*

बिन काटो की डाल के कोई गुलाब नही होता !
इश्क़ से बेहतर और कोई ख्वाब नही होता !!
नदियाँ छोटी हैं, इसलिए घटती बढ़ती हैं
समंदर मे आ जाओ, कोई सैलाब नही होता !!
----------------------------

*

------------
मै तारा था अकेला
चाँद तुम, नहीं आयी
आज तुम नहीं आयी !

न खिला गुलशन मेरा,
न कोई हवा आयी
आज तुम ..... !

न चले कदम मेरे ,
न कोई हँसी आयी
आज तुम ...... !
---------

*

----------------
तेरे सिवा  कोई ख्वाब न हो ,तो खुद को फिर ख्वाब क्या दूँ !
तुम    मिलोगी   या    नहीं   ,  खुद    को   जवाब  क्या दूँ !!
हर    वक्त     जहन     में      अब     तुम    ही       हो
है     तुमसे   प्यार    कितना   ,   तुम्हे    हिसाब   क्या  दूँ !!
-------------------

*

---------------
अपनी  हुस्न - ए  - हयात  न  पता , तो क्या पता !
पता   न  हो  तेरे  गली  का   पता , तो   क्या पता !!
ऐब-ए-हातिफ के  अंदाज - ए  -बयाँ  कुछ  और हैं
पता न हो, कौन अदा-ए-ऐब पे फ़िदा, तो क्या पता !!
---------------


*

-----------
बाँसुरी    रूठी   है,  धुन  तुम   चली   गयी !
दिल कांच सा टूटा है , जोड़ तुम चली गयी !!
हम   मोरी   में   तुम्हें  उगाये  बैठे  थे मगर
कमल तुम मेरी, मुझे छोड़ कर  चली गयी !!
 
----------------